
पूरे देश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही हैं: कुमारी शैलजा
नई दिल्ली- 20 अक्टूबर। कांग्रेस महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने दिल्ली में प्रेस को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही हैं। चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राहुल गांधी जी लगातार ‘वोट चोरी’ पर बात रख रहे हैं।
SIR पर सिर्फ विपक्ष, जनता और राहुल गांधी ने ही सवाल नहीं उठाए बल्कि दो चुनाव आयुक्तों ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। देश में तानाशाही का माहौल है। तानाशाह सरकार है। दिल्ली में INDIA गठबंधन ने चुनाव आयोग के दफ्तर जाने की कोशिश की, लेकिन हमें चीफ इलेक्शन कमिश्नर से मिलने नहीं दिया गया।
INDIA गठबंधन के सांसदों ने राष्ट्रपति से मुलाकात करने का प्रयास किया, लेकिन सिर्फ दस लोगों का डेलिगेशन ही उनसे मिल पाया और बाकी सांसदों को विजय चौक पर ही रोक दिया गया।



