
MADHUBANI:- नवरात्र पर पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने पूजा स्थलों पर टेका मत्था, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
मधुबनी- 20 अक्टूबर। शारदीय के अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों का दौरा कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने शहर के प्रमुख पूजा स्थलों पर माता के दरबार में विशेष पूजा की। यहां पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान श्री महासेठ ने माता से जिले वासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने सभी पंडालों में जाकर मां के दर्शन किए और वहां मौजूद पुजारियों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कई जगहों पर पूजा समिति के कार्यकर्ताओं और युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी समितियों द्वारा की गई आकर्षक सजावट, भव्य प्रतिमा और शांतिपूर्ण व्यवस्था की सराहना की।
उन्होंने कहा कि मधुबनी की दुर्गा पूजा में मिथिला की संस्कृति और भक्ति दोनों की झलक मिलती है। यह पर्व हमें शक्ति के साथ एकता का संदेश देता है। उनके साथ राजद नेता राज कुमार साह, पवन यादव, पूर्ण शंकर झा, अमर कांत यादव, सुरेंद्र प्रसाद मंटू, मो. अब्दुल्लाह, गोलू, पंकज कुमार यादव, महेश यादव, अमित यादव, मनोज यादव सहित अन्य गणमान्य लोग, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बतादें कि मिथिला पंचांग के अनुसार दशमी तिथि मंगलवार को पड़ने के कारण प्रतिमा विसर्जन नहीं हुआ। सभी प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को किया जाएगा।



