बिहार
BIHAR:- स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव: 23 अक्टूबर को शिक्षकों को विशेष अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी DM-DEO को जारी किया आदेश
पटना – 22 अक्टूबर। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है।
विभाग ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को मतदान के दिन सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाए।
पत्र में कहा गया है कि सभी जिलाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने-अपने स्तर से जिले में इस संबंध में सूचना जारी कर इसका अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे पहले अधिसूचना सं. 18472, दिनांक 07.10.2026 के माध्यम से मतदान वाले दिन विशेष अवकाश की घोषणा की थी।



