
BIHAR:- बरवा गांव में नाबालिग लड़की के साथ रिश्ते के दादा ने किया दुष्कर्म
बगहा-10 अप्रैल। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के बरवा गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीण पंचों ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पंचायती करते हुए लड़की की आबरु की कीमत दो लाख रुपये लगा डाला।
चौंकाने वाली बात तो यह है कि आरोपी ने पंचों के सामने एक पंचनामा तैयार किया है, जिसमें उसने स्वयं लड़की के साथ दुष्कर्म का बात कबूल किया है।आरोपित 60 वर्षीय मुख लाल साह ने पंचों के समक्ष अपनी गलतियों को स्वीकार किया है। जुर्माना के तौर पर दो लाख रुपये देने की बात भी कबूला है।मामला लगभग 6 माह पुराना है। पीड़िता का कहना है कि रिश्ते के दादा ने उसके परिजनों को खबर भिजवाई कि उसके घर पर कोई नहीं है ।इसलिए लड़की को खाना बनाने के लिए लड़की के पिता की स्वीकृति लेकर बुलाया। जहां जबरदस्ती लड़की के साथ संबंध स्थापित कर लिया। इस दौरान लड़की पेट से हो गई। जिसे कुछ ही दिनों बाद लड़की के परिजनों ने गर्भपात करा दिया।हालांकि मामला लोगों तक ना पहुंचे इस डर से लड़की के परिजन चुप रहे।
परिजनों का कहना है कि इस घटना के कुछ दिन बाद मुख लाल शाह ने लड़की को डरा धमका कर फिर दोबारा संबंध स्थापित किया। मुख लाल जब फिर से लड़की को डराने धमकाने लगा तो लड़की ने अपने परिजनों से आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन आवेदन लेकर थाना पहुंचे। जैसे ही इस बात की सूचना गांव के लोगों को मिली ग्रामीणों ने पंचायती बैठा दिया और इस पंचायती में पंचों ने तालिबानी फैसला सुनाते हुए इस मामले को दो लाख में रफा-दफा कर दिया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने महिला थाना से आवेदन वापस ले लिया गया।
अब जैसे ही इस मामले की खबर एसपी किरण कुमार गोरख जाधव को मिली उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी को निलंबित कर दिया है।पंचायत नामा का कागज वायरल होते ही एसपी ने पड़ताल करवाई जिसमे महिला थानाध्यक्ष दोषी पायी गयी। लिहाजा यह कार्रवाई की गई है।



