बिहार

BJP प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनयन पर बोले अमरनाथ प्रसाद : पार्टी की मजबूती जीवन का लक्ष्य

मधुबनी, 22 जून। राजनगर के महादेव साह अमरनाथ प्रसाद ज्वेलर्स के निदेशक और भाजपा के चर्चित नेता अमरनाथ प्रसाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए गए है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी द्वारा इस मनोनयन से भाजपाईयों उनके समर्थकों में खुशी देखी जा रही है। अमरनाथ प्रसाद लंबे समय से भाजपा संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहे है। अमरनाथ प्रसाद इससे पहले बिहार भाजपा प्रदेश व्यवसायी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी तथा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में भी दायित्व निभा चुके हैं। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ पार्टी हित में काम करेंगे। दशकों से पार्टी के लिए निरंतर कार्य करते रहे है।

राज्य और केंद्र की एनडीए सरकार में लोगों का जीवन स्तर समृद्ध हो रहा है। पार्टी के विभिन्न अभियानों, कार्यक्रम के तहत किसी भी तरह की संकट के समय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर पीड़ितों की सेवा के लिए हमेशा आगे रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सशक्त और प्रभावी बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रम को मजबूती से निर्वहन ही मुख्य लक्ष्य है। पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखना, जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, समाज के सभी वर्गों तक पहुंच कर जन-कल्याणकारी नीतियों व मुद्दों के आधार पर जनाधार का विस्तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button