
MADHUBANI:- न्यू मिथिला स्टील में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा, कृष्णकांत झा ‘गुड्डू’ ने की सुख-समृद्धि की कामना
मधुबनी- 18 सितंबर। शहर के सप्ता स्थित न्यू मिथिला स्टील प्रतिष्ठान पर सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर विधि-विधान से पूजन, हवन एवं आरती का आयोजन किया गया। प्रतिष्ठान के संचालक कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह सौराठ सभा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कांत झा “गुड्डू” ने भगवान विश्वकर्मा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।
शिल्प, औजारों एवं मशीनों की भी पूजा की गई। पूजा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। सुबह से ही प्रतिष्ठान में भक्तिमय माहौल बना रहा। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से सभी कारीगरों, श्रमिकों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि तथा सृष्टि के कल्याण की कामना की।
श्री झा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के देवता हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से उद्योग और शिल्प फलता-फूलता है। मौके पर प्रतिष्ठान के कर्मचारी, कारीगर एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।



