
दरभंगा स्नातक चुनाव को लेकर राजद ने कसी कमर, चुनावी प्रबंधन पर बनी सहमति
मधुबनी- 18 सितंबर। आगामी दरभंगा स्नातक चुनाव की तैयारी को लेकर आज राजद की बैठक जिला अतिथि गृह में पूर्व विधायक सह निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव ने कहा कि आगामी दरभंगा स्नातक चुनाव की तैयारी के मद्देनजर 24 सितंबर को रांटी स्थित शिवांजलि विवाह भवन में बैठक बुलाई गई है। जिसमें दरभंगा स्नातक के लिए महागठबंधन के अधिकृत घोषित प्रत्याशी अनिल झा की सफलता पर रणनीति तैयार की जाएगी। प्रचार-प्रसार को धारदार बनाया जाएगा।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष और युवा राजद के साथी अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में वीर बहादुर राय, जिला प्रवक्ता चन्द्रशेखर झा सुमन, नगर अध्यक्ष पप्पू कुमार, विष्णुदेव सिंह यादव, बहादुर राम, राम कुमार यादव, प्रकाश यादव, संजय यादव, इन्द्र भूषण यादव, राजेन्द्र यादव, बहादुर राम, उमेश कुमार राय, ओम प्रकाश यादव, अरुण कुमार यादव, जकी अहमद, अभिलाष, सुरेश कुमार चौधरी, बिनय कुमार मिश्रा, अमरेन्द्र यादव, श्याम यादव, सर्वण कुमार झा, सुशांत यादव, अजीत नाथ यादव, अजित कुमार लोहिया, चितरंजन चौधरी, मो. मन्नान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



