
BIHAR:- मधुबनी में डीईओ का बड़ा आदेश, सरकारी स्कूलों में बाहरी कार्यक्रमों पर पूरी तरह रोक
मधुबनी – 17 सितंबर। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने एक महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश जारी किया है। DEO द्वारा सभी प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, सभी टोला सेवक, तालिमी मरकज, KGBV, सभी सरकारी सहायता प्राप्त, निजी विद्यालय एवं सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि सरकारी कार्यालय परिसर में इसका आयोजन नहीं किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर किसी भी प्रकार की निजी संस्था के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा, न ही पोषक क्षेत्र के अभिभावकों या स्थानीय मान्यवर नागरिक द्वारा सामुदायिक सहभागिता के रूप में इसमें भाग लिया जा सकेगा।किसी भी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी की सहभागिता किसी अभियान के प्रचार-प्रसार में नहीं रहेगी। इस कार्यक्रम में सहयोग की कोई अनिवार्यता नहीं होगी।
DEO ने स्पष्ट कहा है कि उपरोक्त निर्देशों का सभी संबंधित पदाधिकारी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। आदेश की प्रतिलिपि सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) और जिलाधिकारी को भी सूचनार्थ भेजी गई है।



