
MADHUBANI:- गंगासागर काली मंदिर परिसर के दुकानदारों में अग्रिम राशि को लेकर सामने आया नाराजगी
मधुबनी- 03 सितंबर। शहर के प्रसिद्ध गंगासागर काली मंदिर परिसर के दुकानदारों में गुरुवार को भारी नाराजगी देखी गई। दुकानदारों ने बताया कि किराया और अग्रिम राशि के विवाद में एक दुकान में ताला जड़ दिया गया।दुकानों के किराए और अग्रिम राशि को लेकर एक माह से विवाद चल रहा था। जिसका निपटारानहीं हो रहा है। इसी मसले पर एक दुकान में ताला जड़ दिया गया। दुकानदारों का कहना है कि सबसे बड़ा मसला अग्रिम राशि का है। पिछले ठेकेदार द्वारा लिए गए अग्रिम राशि का समायोजन नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर पहले भी कई बार बातचीत की कोशिश की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।
इधर, परिसर के केयरटेकर रामनरेश ठाकुर चंदन ने बताया कि किसी दुकान में ताला जडने का बात संज्ञान में नहीं आया है, जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि परिसर के दुकानदारों के साथ को मसला नहीं है। पूर्व के ठेकेदार का दुकानदारों से अग्रिम राशि से उनका कोई लेना-देना नहीं है। दुकानदारों की सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे है। पहले की तरह अब दुकानदारों से अग्रिम राशि या मासिक किराया जैसा कोई भी लेन-देन मौखिक नहीं होगा। इंद्र पूजा के बाद नए सिरे से दुकानदारों को जगह उपलब्ध कराई जाएगी। महिला और आर्थिक रुप से कमजोर दुकानदारों को हरसंभव मदद की जाएगी।



