
धनतेरस पर स्मार्टफोन बाजार गुलजार, मधुबनी में 5 करोड़ के कारोबार का अनुमान, फाइनेंस-गिफ्ट का तड़का
मधुबनी, 3 नवंबर। धनतेरस को लेकर शहर का स्मार्टफोन बाजार गुलजार हो गया है। स्टेशन चौक, कोतवाली चौक, बाटा चौक, शंकर चौक स्थित सभी बड़े प्रतिष्ठान आकर्षक लाइटों और फूल-मालाओं से सज-धज कर तैयार हैं। भीड़ से बचने के लिए ग्राहक एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
व्यापारियों के अनुसार इस वर्ष धनतेरस पर शहर में करीब 5 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन कारोबार का अनुमान है। ग्राहकों को लुभाने के लिए जीरो कॉस्ट फाइनेंस, एक्सचेंज बोनस, निश्चित उपहार और होम डिलीवरी जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।
इस फेस्टिव सीजन राष्ट्रीय स्तर पर स्मार्टफोन की बिक्री वॉल्यूम में 12% गिरावट का अनुमान है, लेकिन वैल्यू में 5% इजाफा होगा। DRAM और NAND चिप महंगी होने से कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। पिछले साल जैसी बड़ी छूट नहीं है। पुराने iPhone के दाम भी स्थिर हैं, फिर भी धनतेरस के शुभ मुहूर्त में प्रीमियम फोन की डिमांड सबसे ज्यादा है।
एसबी मोबाइल मार्ट माल के संचालक आदित्य नारायण गुप्ता ने बताया कि मांग काफी बढ़ी है। Samsung, Apple iPhone, Xiaomi, Redmi, POCO, Realme, Narzo, Vivo, iQOO, OPPO, OnePlus, Nothing, Motorola, Infinix, Tecno, Lava, Nokia (HMD), Google Pixel, Honor के लेटेस्ट 5G मॉडल उपलब्ध हैं। ग्राहक अब फीचर नहीं, फाइनेंस देख रहा है।



