
MADHUBANI:- आक्रोश की पराकाष्ठा, जब DM का बंडी पकड़ लिया, फिर भी नहीं खोया संयम – बाबूबरही गोलीकांड के बाद मधुबनी DM का मानवीय चेहरा
मधुबनी- 03 नवंबर। बाबूबरही थाना के ASI की सर्विस रिवॉल्वर से हुई फायरिंग में एक युवक की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद परिजनों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा था। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी।
जाम की सूचना पर जब मधुबनी डीएम मौके पर पहुंचे तो भीड़ का आक्रोश चरम पर था। इसी दौरान एक भावुक क्षण आया, जब आक्रोशित महिलाओं ने डीएम की बंडी पकड़ लिया। महिलाएं रोते-बिलखते हुए डीएम से न्याय की गुहार लगा रही थी।
सोचने वाली बात है कि दर्द और गुस्सा किस हद तक था कि ग्रामीण महिलाओं ने जिले के सबसे बड़े अधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार कर दिया।
लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी बात डीएम का संयम रहा। बंडी पकड़े जाने के बाद भी उन्होंने एक बार भी सख्ती नहीं दिखाई। उन्होंने हाथ जोड़कर, सीने पर हाथ रखकर महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उचित कार्रवाई होगी। वे लगातार झुककर महिलाओं की बात सुनते रहे, उन्हें समझाते रहे।
बाद में मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभाला और भीड़ को शांत कराया।
एक तरफ सिस्टम से टूट चुके परिजनों का बेपनाह आक्रोश और दूसरी तरफ एक अधिकारी का मानवीय संयम, जो पद से बड़ा होकर जनता का दर्द सुन रहा है।



