बिहार

मधुबनी:- G RAM G योजना के तहत विकास कार्यों की DDC ने की समीक्षा, बैठक में बोले, कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाओं के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी

तालाब, चेक डैम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

मधुबनी- 03 सितंबर। उप विकास आयुक्त तुषार कुमार की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) सभागार में VB-G RAM G योजना के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन तथा संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप विकास आयुक्त तुषार कुमार ने कहा कि VB-G RAM G योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक आधारभूत संरचना को मजबूत करना तथा आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान प्राथमिकता वाले कार्यों के साथ-साथ ग्रामीण हाट, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विद्यालयों से संबंधित निर्माण कार्यों पर भी चर्चा की गई। विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, VB-G RAM G अशोक कुमार राय ने कहा कि योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!