विश्व

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सैन्य सहायता बंद करने के दावे से इजराइल में सियासी हलचल, नेतन्याहू से जवाब तलब

यरुशलम- 03 नवंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इस साल के अंत तक इजराइल को सैन्य सहायता बंद करने के दावे के बाद इजराइल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी यशर पार्टी के अध्यक्ष गादी आइजेनकोट ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से इस मामले में तत्काल जवाब देने की मांग की है।

आइजेनकोट ने कहा कि इजराइल के रक्षा प्रतिष्ठान और नागरिकों को रणनीतिक संबंधों में इतने बड़े बदलाव की जानकारी मीडिया के जरिए मिलना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू का रवैया देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहा है। आइजेनकोट ने कहा कि प्रधानमंत्री अब भरोसे के योग्य नहीं रह गए हैं और उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।

उन्होंने नेतन्याहू से उसी रात इजराइली नागरिकों के सामने स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया दिए जाने की उम्मीद जताई गई है।

ट्रंप ने इससे पहले फॉक्स न्यूज को फोन पर दिए साक्षात्कार में दावा किया था कि उन्होंने और नेतन्याहू ने कई महीने पहले ही अमेरिकी सैन्य सहायता बंद करने पर सहमति बना ली थी। हालांकि, दोनों देशों के बीच मौजूदा समझौते के तहत अमेरिका सितंबर 2028 तक इजराइल को हर साल 3.8 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

नेतन्याहू पहले भी अमेरिकी सैन्य सहायता पर इजराइल की निर्भरता खत्म करने की बात कह चुके हैं, लेकिन उनकी योजना इसे अगले दस वर्षों में धीरे-धीरे समाप्त करने की रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!