
MADHUBANI: सशक्त स्थाई समिति सदस्य पद के लिए पार्षदों के खेमा में बढी बेचैनी, जारी रहा चूहा-बिल्ली का ‘खेल’
मधुबनी- 26 मई। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्य पद के लिए 27 मई को डीआरडीए सभागार में होन वाले मतदान को लेकर मंगलवार को दिनभर चूहा-बिल्ली का खेल चलता रहा। पार्षदों का दो खेमा देर शाम तक अनेकों पार्षद के घर पर पहुंच कर अपने पक्ष में वोटिंग का मिन्नत-आरजू करते रहे। जानकारों का माने तो दोनों खेमा अपने-अपने समर्थक पार्षदों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। ताकि दूसरे खेमा के प्रभाव से बचाया जा सके।जानकारों का माने तो एक खेमा में पार्षदों की संख्या 25 से 30 के बीच होने से दूसरे खेमा की बेचैनी बढ गई है।
दूसरा खेमा में पार्षदों की कम संख्या को पाटने के लिए तरह-तरह के पैतरा आजमाए जाने की चर्चा जोरों पर चल रही है। बता दें कि समिति सदस्य के किसी भी प्रत्याशी की जीत के लिए 23 वोट की जरूरत पड़ेगी। इस तरह दोनों खेमा में 25 पार्षदों का समर्थन आवश्यक मानते हुए दोनों खेमा दिनभर 25 पार्षदों का समर्थन जुटाने पसीना बहाते रहे। दोनों खेमा अपने-अपने पक्ष में पार्षदों की सम्मानजनक संख्या बल बढ़ाने के लिए पार्षदों के घर पर पहुंचते रहे।



