बिहार

पटना में गंगा खतरे के निशान से 1.91 मीटर ऊपर, गांधीघाट पर दबाव, सभी DM-SP को अलर्ट

पटना – 05 सितंबर। बिहार में बाढ़ के खतरे ने दस्तक दे दी है। जल संसाधन विभाग, पटना ने आज 05.09.2026 को एक चेतावनी संवाद जारी कर सभी जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। विभाग के अभियंता प्रमुख द्वारा जारी पत्र (एनआर सं 29) के अनुसार, आज सुबह 9:00 बजे गंगा नदी का जलस्तर गांधीघाट गेज स्थल पर 50.51 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 1.91 मीटर ऊपर है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि नदी अपने अब तक के उच्चतम जलस्तर 50.52 मीटर के करीब बह रही है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गांधीघाट पर नया HFL (Highest Flood Level) सृजित होने की संभावना है।

इसके कारण नदी के प्रवाह क्षेत्र, विशेषकर दियारा क्षेत्रों में दबाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए विभाग ने बाढ़ आपदा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने, तटबंध के नदी भाग में रहने वाले लोगों को सूचित करने और जिला स्तर पर गठित बाढ़ गश्ती दल की लगातार गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!