बॉलीवुड

इम्तियाज अली की ‘ओ साथी रे’ का शूट पूरा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने इम्तियाज अली की आगामी फिल्म ‘ओ साथी रे’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में अर्जुन के साथ अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आरिफ अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के राइटर और शोरनर इम्तियाज अली हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अर्जुन रामपाल ने इम्तियाज और अदिति के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के साथ काम करने को खास अनुभव बताया और कहा कि वह सभी को काफी मिस करेंगे।

अर्जुन की पोस्ट पर अदिति राव हैदरी ने भी कमेंट कर अभिनेता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अर्जुन के सहज अभिनय की तारीफ करते हुए उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह हमेशा उनके लिए चीयर करती रहेंगी। इसके जवाब में अर्जुन ने अदिति को शानदार बताते हुए उनके साथ बिताए समय और लंच की भी तारीफ की। वहीं, इम्तियाज अली ने फिल्म की कहानी को लेकर कहा है कि इसके विकास के हर पड़ाव पर कहानी ने उन्हें हैरान किया। उनके मुताबिक, यह एक मॉडर्न कहानी है, लेकिन इसका दिल विंटेज है, जो महानगरीय जीवन की जटिलताओं के बीच एक जादुई परी कथा जैसा अनुभव देगी।

‘ओ साथी रे’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अर्जुन रामपाल ने अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी भी शुरू कर दी है। उन्होंने मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट और दोस्त आलिम हकीम से नया हेयरकट करवाया और सोशल मीडिया पर अपना नया लुक शेयर किया। अभिनेता ने संकेत दिया कि उनके अगले प्रोजेक्ट का ऐलान जल्द हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही हंसल मेहता की फिल्म ‘बिलियनेयर’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। ‘ओ साथी रे’ के बाद अर्जुन के पास एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट होने से उनके प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!