
मधुबनी कोर्ट परिसर में A-One Online Center का उद्घाटन, मौके पर बोले डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, कहा- ऑनलाइन सेवा केंद्र लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा
मधुबनी- 05 सितंबर। मधुबनी व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को A-One Online Center का विधिवत उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्घाटन मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय एवं डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अधिवक्ता एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
इस अवसर पर केंद्र के प्रोपराइटर रियासत अली उर्फ कल्लू ने बताया कि A-One Online Center के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन एवं दस्तावेज संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। केंद्र पर आधार कार्ड,जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र,पासपोर्ट,जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित ऑनलाइन आवेदन एवं कार्य की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने कहा कि कोर्ट परिसर में इस तरह के ऑनलाइन सेवा केंद्र की शुरुआत लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। आज अधिकांश सरकारी एवं जरूरी दस्तावेजों से जुड़े कार्य ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं। ऐसे में एक ही स्थान पर कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने केंद्र के प्रोपराइटर रियासत अली उर्फ कलो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों को सही जानकारी एवं बेहतर सेवा उपलब्ध कराना केंद्र की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने भी A-One Online Center की शुरुआत को उपयोगी पहल बताते हुए कहा कि इससे विभिन्न दस्तावेजों एवं ऑनलाइन कार्यों के लिए लोगों को अलग-अलग जगहों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। मौके पर शाहजहां अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।



