
सावधान! APK फाइल खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट, साइबर अपराधी हैक कर रहा मोबाइल
मधुबनी- 22 मई। साइबर अपराधी आए दिन ठगी के नए नए पैतरा आजमा रहा है। पिछले दिनों एक नया स्कैम सामने आया है। बतादें कि 20 मई को साइबर अपराधी ने मैथिल विकास प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष मोद नारायण झा के स्मार्टफोन को हैक कर उनके वाटसएप से जुड़े लोगों को एपीके फाइल भेजा गया।हालांकि समय रहते मोद नारायण झा साइबर थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। जिससे इनका स्मार्टफ़ोन हैंकर के चंगुल से बाहर निकल सका। इसी तरह उनके एक मित्र ललित झा के स्मार्टफोन पर एपीके फाइल भेजकर ठगी की कोशिश की गई। मोद नारायण झा ने कहा कि लोगों के स्मार्टफोन पर आने वाले इस तरह की कोई भी फाइल नहीं खोलना और किसी को फारवर्ड भी नहीं करना चाहिए। अपने वाटसएप में टू-स्टेप वेरिफिकेशन को हमेशा आन रखना चाहिए। इस सावधानी से साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकते है। साइबर अपराधी विवाह सहित अन्य भावनात्मक संदेश के नाम पर खतरनाक एपीके फाइल भेज रहे हैं।
इस फाइल को ओपन करने के साथ स्मार्टफोन का पूरा कंट्रोल हैकर्स के हाथ में चला जाता है। यह धोखाधड़ी आमतौर पर वाटसएप संदेश से शुरू होता है। भावनात्मक संदेश के नाम पर एक फाइल अटैच होता है। जैसे ही एपीके फाइल को इंस्टाल करेंगे तो साइबर अपराधियों का खेल शुरू हो जाता है। यह फाइल असल में एक मैलवेयर खतरनाक साफ्टवेयर है जो मोबाइल में घुसपैठ करने के लिए बनाई गई है। लोग बिना सोचे-समझे उस एपीके खोल लेते हैं।
इस फाइल पर क्लिक करके डाउनलोड करते ही फोन में एक खतरनाक साफ्टवेयर इंस्टाल हो जाता है। इसके साथ ही फोन और वाटसएप का कंट्रोल हैकर के पास चला जाता है। वह आपके बैंकिंग एप, पासवर्ड और निजी डेटा तक पहुंच बना लेता है। इसके बाद बैंक खाता खाली कर देता है, बल्कि फोन से जुड़े अन्य लोगों के वाटसएप पर खतरनाक एपीके फाइल भेजकर ठगी का शिकार बनाता है।



