
भारत
जमादि उल अव्वल का चांद दिखा, हिजरी माह का 5 वां माह शुरू
वाराणसी- 05 दिसम्बर। धर्म नगरी वाराणसी में रविवार शाम चांद की तस्दीक हुई। इसी के साथ जमादी उल अव्वल का माह शुरू हो गया है। इस माह में शिया समुदाय शहर में कई महत्वपूर्ण आयोजन करने की तैयारियों में जुट गया है।
शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि इस महीने की 15 तारीख (20 दिसंबर) को चौथे इमाम ज़ैनुल आबेदीन का जन्म दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष में महफ़िल का आयोजन किया जाएगा। इमाम का जन्म मदीने में हुआ था ये इमाम हुसैन के बड़े बेटे थे और कर्बला के बाद इस्लाम के अलम बरदार वही थे। इसी महीने में जनाब ए फातिमा के शहादत पर ताबूत भी उठाए जाएंगे। 16 दिसंबर को फातमान के संस्थापक शेख अली हजी साहब की भी बरसी मनाई जाएगी।



