
MADHUBANI:- गेरुआ वस्त्रधारी बाबा ने मंदिर पर महिलाओं से ठगे 20 लाख के जेवरात,हुआ फरार
मधुबनी-05 दिसंबर। गेरुआ वस्त्र धारी बाबा के भेस में मंदिर पर महिलाओं की शिव चर्चा में भजन गाने वाले ठग ने खुटौना बाजार में चार महिलाओं से करीब 20 लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात उड़ा लेकर गायब हो गया। करीब दो सप्ताह से नया बाजार एवं पुराना बाजार के शिव मंदिरों में महिलाओं की शिव चर्चा में गायक के तौर पर शामिल एक बाबा ने बीते शुक्रवार को महिलाओं को कहां कि वह मंत्र द्वारा रात में सोने को दोगुना कर सकता है।
महिलाएं झांसे में आ गई। तथा चुप-चाप अपने सोने के गहने शाम में उक्त बाबा को दे आई। सुबह में महिलाओं ने बाबा को फोन किया,तो उसने कहां कि काम हो गया है। अपने गहने ले जाइए। महिलाएं जब पहुंची तो उनके होश गुम हो गए। बाबा अपने ठिकाने से गायब था। महिलाओं के परिजनों ने कई जगह उक्त बाबा को ढूंढा किंतु वह नहीं मिला। शनिवार शाम महिलाएं अपने परिजनों के साथ खुटौना थाना आई और इस संबंध में उक्त बाबा अर्थात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कराया। प्राप्त मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने लगभग पता लगा लिया है। ठगी का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।



