ताज़ा ख़बरें

टैक्स का पैसा ऑपरेशन लोटस में जाता है: CM केजरीवाल

नई दिल्ली- 29 अगस्त। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा के सदन में ‘विश्वास प्रस्ताव’ रखते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को अपनी चुनी हुई सरकार पर अटूट विश्वास है और इसे कोई भी साजिश नहीं हिला सकती। विश्वास प्रस्ताव की जरूरत यह दिखाने के लिए थी कि आम आदमी पार्टी का एक-एक विधायक, मंत्री और कार्यकर्ता कट्टर ईमानदार है।

उन्होंने कहा कि कोई आप विधायक नहीं बिका और दिल्ली में इनका ऑपरेशन लोटस फेल हो गया, लेकिन इन्होंने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, मेघायल, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल, बिहार, असम की सरकार गिरा दी और अब झारखंड की सरकार भी गिराने वाले हैं। उन्होंने कहा कि टैक्स का पैसा ऑपरेशन लोटस में जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये अलग-अलग राज्यों में विधायकों को डराकर, खरीदकर सरकारें गिराते हैं और अपनी सरकारें बनाते हैं। इन्होंने दूसरी पार्टियों की सरकारें गिराने और विधायकों को खरीदने में 6300 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। केजरीवाल ने कहा कि ये मिडिल क्लास, छात्र, किसानों के कर्जे नहीं छोड़ते, लेकिन अपने खरबपति दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपए के कर्ज माफ कर दिए। ये अंग्रेजों की तरह जनता का खून चूस रहे हैं और स्कूल, अस्पताल, सड़कें नहीं बना रहे हैं, बल्कि सारा पैसा अपने खरबपति दोस्तों की जेब में डाल रहे हैं। अगर आज ये एमएलए खरीदना और अपने दोस्तों के कर्जे माफ करना बंद कर दें, तो देश में महंगाई तुरंत खत्म हो जाएगी।

हालांकि ‘विश्वास प्रस्ताव’ से पहले भाजपा के विधायकों ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने सभी भाजपा विधायकों को सदन से बाहर कर दिया। केजरीवाल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि आज इतना अहम विषय ‘विश्वास प्रस्ताव’ पर चर्चा होनी है और विपक्ष का इतना गैर जिम्मेदाराना रवैया है। विपक्ष के लोग इस पर चर्चा करना ही नहीं चाहते हैं। वो केवल सदन की कार्रवाई को बाधित करना चाहते हैं। वह केवल ड्रामेबाजी करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि सदन की कार्रवाई टीवी चैनलों पर लाइव चल रही होगी। दिल्ली के लोग जब देखेंगे तो यह सोचेंगे कि हमने कैसे लोगों को वोट दे दिया।

केजरीवाल ने कहा कि नवरात्र के समय देवी की पूजा करते वक्त लोग गरबा डांस करते हैं। उस पर इन्होंने टैक्स लगा दिया। इन लोगों ने देवी को भी नहीं छोड़ा। हर चीज पर टैक्स बढ़ा दिया और नई-नई चीजों पर टैक्स लगाए जा रहे हैं। इस वजह से महंगाई है। जनता को यह गलतफहमी है कि हमारी महंगाई अपने आप हो रही है। इन लोगों ने हर चीज पर अनाप-शनाप टैक्स लगाया है, इस वजह से महंगाई हो रही है।

मुख्यमंत्री ने लगाये गंभीर आरोप—

केजरीवाल ने कहा कि देश में किसान दर-दर की ठोंकरें खा रहे हैं। एक किसान ने 50 हजार रुपए का कर्ज ले रखा है, तो ये उसके जमीन की कुर्की कर देते हैं, उसका कर्जा माफ नहीं करते हैं। एक छात्र कर्ज लेकर अपनी डिग्री पूरी करता है, उसके कर्जे नहीं माफ करते हैं। उसके पिता जी की जमीन कुर्की कर देते हैं।

मिडिल क्लास का कोई आदमी कर्ज लेकर गाड़ी खरीद ली और एक किश्त नहीं देता है, तो ये गाड़ी जब्त करने आ जाते हैं। अगर एक मिडिल क्लास वाले ने लोन लेकर घर खरीद लिया और एक किश्त नहीं देता है, तो उसका घर जब्त कर लेते हैं। उनको नहीं छोड़ते हैं। ये मिडिल क्लास, स्टूडेंट, किसान को नहीं छोड़ते हैं, लेकिन इन्होंने अपने अरबपति-खरबपति दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपए के कर्जे माफ कर दिए।

केंद्र में सबसे ज्यादा भ्रष्ट मौजूदा सरकार: अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि आजादी के 75 साल में केंद्र में सबसे ज्यादा भ्रष्ट कोई सरकार है, तो वो मौजूदा सरकार है। इससे ज्यादा भ्रष्ट सरकार आजतक कभी नहीं आई। जिस तरह से 10 लाख करोड़ रुपए इनके दोस्त खा गए और 6300 करोड़ रुपए से इन्होंने विधायकों को खरीदे और लाल किले पर खड़े होकर कह रहे हैं कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं। इस देश के लोगो को बेवकूफ बना रहे हैं कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं। कौन मानेगा कि आप भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हो।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button