बिहार

मधुबनी: बारिश ने बढ़ाई नगर निगम के वार्ड 21 की मुश्किलें, जलजमाव से खुली विकास की पोल

मधुबनी – 29 अक्टूबर। एक तरफ आंध्र प्रदेश में आए चक्रवात अर्नब के असर से मधुबनी में सुबह से हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है, तो वहीं दूसरी तरफ इसी बारिश ने नगर निगम के वार्ड 21 में विकास के दावों की पोल खोल दी है।
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 21 में रेलवे 13 नंबर गुमटी के बगल से नवटोली चकदह महादलित टोल की ओर जाने वाली सड़क हल्की बारिश में ही जलजमाव में तब्दील हो गया। महीनों से जलजमाव और कीचड़ से घिरी इस सड़क पर आज की बारिश ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

बच्चों की पढ़ाई पर असर, 2 KM का चक्कर
इस सड़क से महादलित और अतिपिछड़ा वर्ग के करीब 200 से अधिक परिवारों का आवागमन होता है। जलजमाव के कारण स्कूली बच्चे सीधे स्कूल नहीं जा पाते। मजबूरी में उन्हें 2 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। कई बार बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे किताब-कपड़े खराब हो जाते हैं। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं।

बीमारी का घर बना पानी
महीनों से जमा गंदा पानी बीमारी का घर बन गया है। सड़े पानी की बदबू से घरों में रहना मुश्किल है। आज की बारिश के बाद जमा पानी में मच्छरों का प्रकोप और बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चर्म रोग का खतरा है। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, ऐसे में लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
वार्ड पार्षद इंदिरा देवी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरटीआई एक्टिविस्ट सुभाष यादव उर्फ हनुमानजी ने कहा कि लोग सालों से सड़क के ऊंचीकरण और दोनों तरफ पक्की नाली की मांग कर रहे हैं। स्थानीय घनश्याम यादव ने फॉगिंग और ब्लीचिंग की मांग की, तो बच्चनदेव ठाकुर ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

वहीं, इस संबंध में नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि सशक्त स्थायी समिति की बैठक में खराब सड़कों और फुटपाथ की मरम्मत एजेंडे में शामिल है। साथ ही जलजमाव वाले क्षेत्रों में फॉगिंग के निर्देश दे दिए गए हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!