ताज़ा ख़बरें

मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा को रिलायंस के खुदरा कारोबार की जिम्मेदारी दी

नई दिल्ली/मुंबई- 29 अगस्त। निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के प्रमुख मुकेश अंबानी ने 45वीं सालाना आमसभा की बैठक में अपनी बेटी ईशा का परिचय समूह के खुदरा कारोबार के मुखिया के तौर पर कराया। इसके साथ ही बड़े बेटे आकाश के बाद उत्तराधिकार योजना के पुख्ता संकेत मिल गए हैं।

दरअसल रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी इसके पहले अपने बड़े बेटे आकाश को रिलायंस समूह की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो का चेयरमैन नामित कर चुके हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बड़े अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत को तेल एवं ऊर्जा कारोबार का जिम्मा सौंप सकते हैं।

आरआईएल की 45वीं सालाना आमसभा (एजीएम) में अंबानी ने ईशा का परिचय खुदरा कारोबार के अगुवा के तौर पर कराया। उन्होंने ईशा को खुदरा कारोबार के बारे में बोलने के लिए बुलाते समय इसका मुखिया बताया। इस मौके पर ईशा ने व्हॉट्सएप का इस्तेमाल कर ऑनलाइन किराना ऑर्डर करने और ऑनलाइन भुगतान करने से संबंधित एक प्रस्तुति भी दी।

उल्लेखनीय है कि देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स 65 वर्षीय मुकेश अंबानी की तीन संतानें हैं। ईशा और आकाश दोनों जुड़वां भाई-बहन हैं, जबकि सबसे छोटे अनंत हैं। ईशा की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई है। देश में रिलायंस समूह के मुख्य तौर पर तीन कारोबार है, जिसमें तेल शोधन एवं पेट्रो-रसायन, खुदरा कारोबार और डिजिटल कारोबार (दूरसंचार शामिल) हैं। इनमें से खुदरा और डिजिटल कारोबार पूर्ण-स्वामित्व वाली इकाइयों के अधीन हैं, जबकि तेल-से-रसायन यानी ओ2सी कारोबार रिलायंस के तहत आता है। वहीं, नवीन ऊर्जा कारोबार भी मूल कंपनी का ही हिस्सा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button