विश्व

तेहरान से बड़ा सिग्नल: ‘न युद्ध, न शांति’ खत्म करो- सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आदेश, राष्ट्रपति पेजेशकियान ने कैबिनेट को किया अलर्ट

तेहरान, 29 अक्टूबर। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई ने देश में लंबे समय से चली आ रही ‘न युद्ध, न शांति’ वाली स्थिति को खत्म करने का आह्वान किया है। इरना की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह निर्देश सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव को दिया है।

राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि सर्वोच्च नेता के इस आह्वान को मंत्रिपरिषद को अवगत करा दिया गया है और सरकार से कहा गया है कि वह इस आदेश को पूरी गंभीरता और पूरी क्षमता के साथ लागू करे। पेजेशकियान ने इसे देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण दिशा बताया। बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों और कार्यकारी शाखा के प्रमुखों को किसी भी नई स्थिति के लिए लगातार तैयार रहना होगा।

दुश्मन को संदेश—
राष्ट्रपति ने कहा कि दुश्मनों को यह नहीं सोचना चाहिए कि वे ईरान के संकल्प को कमजोर कर सकते हैं या देश को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर सकते हैं। उन्होंने इस मौके पर अमेरिका और इजरायल के साथ फरवरी 2026 के युद्ध में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने मिनाब और लामेर्द में नागरिकों, बच्चों और छात्रों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि स्कूल, अस्पताल और रिहायशी घरों को निशाना बनाना मानवीय सिद्धांतों के खिलाफ है।

कूटनीतिक हलचल तेज—
बैठक में विदेश मंत्री अब्बास अरागची सहित कई मंत्रियों ने कतर, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के साथ हुई बातचीत और राष्ट्रपति की मॉस्को यात्रा पर रिपोर्ट पेश की।

गौरतलब है कि मोजतबा खामेनेई 28 फरवरी को पिता अली खामेनेई की मौत के बाद से ही पर्दे के पीछे से कामकाज संभाल रहे हैं। संसद अध्यक्ष गालिबफ ने 27 अक्टूबर को कहा था कि वो “पूरी तरह स्वस्थ” हैं और उनका मनोबल ऊंचा है। ईरानी राजनयिकों के मुताबिक सुरक्षा कारणों से अभी उनका कोई लाइव वीडियो या ऑडियो सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!