
BIHAR:- दरभंगा स्नातक चुनाव में 533 वोट से तय हुई RJD की जीत, अल्पसंख्यक वोट बना किंगमेकर
पटना, 29 अक्टूबर। दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की जिस मतगणना को लेकर 3 दिन तक घमासान चला, उसकी ऑफिशियल काउंटिंग शीट से कई बड़े खुलासे हो रहे हैं।
शीट के ऑफिशियल आंकड़े क्या कहते हैं—
-कुल वैध मत: 63,820
-जीत का कोटा: 31,911
-फाइनल राउंड (39वां): किसी भी उम्मीदवार को कोटा नहीं मिला
-फाइनल में बचे 2 उम्मीदवार:
1. अनिल कुमार झा (RJD) – 21,929 वोट
2. सर्वेश कुमार (BJP) – 21,396 वोट
– विजयी अंतर: 533 वोट
– Non Transferable / बर्बाद हुए वोट: 20,495 वोट
अल्पसंख्यक वोट ही बना किंगमेकर-शीट से प्रूफ
शीट में साफ दिख रहा है कि कुल 39 राउंड चले।
जन सुराज के इम्तियाज नूरानी, कांग्रेस समर्थित समेत अल्पसंख्यक समुदाय के 6-7 उम्मीदवारों को 5वें से 15वें राउंड के बीच Excluded कर दिया गया। जब ये उम्मीदवार बाहर हुए तो उनके वोटों का बड़ा हिस्सा RJD के अनिल झा को ट्रांसफर हो गया।
-उदाहरण के लिए, एक राउंड में जहां BJP को सिर्फ 98 वोट ट्रांसफर मिले, वहीं RJD खेमे के उम्मीदवार को 176 वोट मिले। यही ट्रेंड आखिरी तक चला।
आखिर में 20,495 वोट ऐसे थे जिन्होंने किसी को दूसरी वरीयता दी ही नहीं, इसलिए वो Non Transferable हो गए। अगर ये वोट ट्रांसफर होते तो तस्वीर कुछ और होती। मतलब साफ है कि BJP पहली वरीयता में 15,598 वोट के साथ लीड कर रही थी, लेकिन दूसरी वरीयता के अल्पसंख्यक वोटों ने पूरा खेल पलट दिया और अनिल झा 21,929 वोट लेकर विजयी घोषित हुए।



