
बिहार
सेना अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर BJP कार्यालय की बढ़ी सुरक्षा
भागलपुर- 19 जून। अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में पिछले चार दिनों से सेना अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए भागलपुर स्थित बीजेपी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती 24 घंटे के लिए की गई है। साथ ही किसी भी तरह का प्रदर्शन होने की स्थिति में कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान कई जिले में बीजेपी कार्यालय को निशाना बनाया गया है। जिसको लेकर भागलपुर में भी प्रशासन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।



