
BIHAR:- सहरसा जंक्शन के तीनों रेलखंड पर सोमवार को भी नहीं चलेगी कोई ट्रेन
सहरसा- 19 जून । सहरसा जंक्शन के तीनों रेल खंडों पर रविवार को भी सभी ट्रेनें रद्द रही। सोमवार को भी ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। वैशाली एक्सप्रेस , क्लोन हमसफ़र एक्सप्रेस , जानकी एक्सप्रेस , हाटे बाजारे एक्सप्रेस , जनहित एक्सप्रेस और सहरसा अमृतसर स्पेशल ट्रेन सहित सभी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है।
सहरसा-मानसी , सहरसा-सुपौल और सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर सोमवार को भी ट्रेन का परिचालन नहीं होगा।सोमवार को भारत बंद के आह्वान को देखते हुए सहरसा जंक्शन को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसएसबी और पारा मिलिट्री फोर्स के हवाले स्टेशन की सुरक्षा की जिम्मेदारी दे दी गई है। इसके अलावा आरपीएफ , जीआरपी और स्पेशल आरपीएफ फोर्स की भी तैनाती की गई है।कानून व्यवस्था को देखते हुए सहरसा जंक्शन पर जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।
रविवार को सहरसा जंक्शन के सभी तीनों रेलखंड पर पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन के सभी 30 जोड़ी ट्रेनें पांचवें दिन भी रद्द रही। जिससे प्लेटफार्म सुना सुना रहा।20 जून को भारत बंद को लेकर सभी ट्रेनों रद्द कर दी गई है। वही रेल अधिकारी का माने तो स्थिति सामान्य रही तो आगामी 21 जून को शार्ट रूट पर कुछ एक्सप्रेस और कुछ पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए अभी रेलवे बोर्ड से कोई स्वीकृति नहीं मिली है। आगामी 21 जून को सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली और क्लोन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन भी स्थगित रहेगी।



