क्राइम

BIHAR:- सीवान में गोपालगंज के ईट-भट्ठा मालिक की गोली मारकर हत्या

पटना/सीवान/गोपालगंज- 09 मई। बिहार के सीवान में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की सुबह गोपालगंज के ईट-भट्ठा के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नौतन थाना क्षेत्र के सिकवार गांव की है। मृतक ईट-भट्ठा मालिक गोपालगंज के हथुआ थाने के चैनपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह हैं। पुलिस ने सदर अस्पताल सीवान में शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बतायी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक सुबह-सुबह देवेंद्र सिंह घर से चिमनी पर जा रहे थे। रास्ते में बड़ा सिकवार गांव के पास ईट-भट्ठा मालिक को बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। घटनास्थल पर ही देवेंद्र सिंह की मौत हो गयी। वारदात के बाद बाइक सवार सभी अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये।हत्या की खबर मिलते ही दोनों जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से चार गोली का खोखा बरामद किया है।

हत्या के बाद इलाके गोपालगंज-सीवान के सभी प्रमुख सड़कों को सील कर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक देवेंद्र सिंह का शव चैनपुर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मृतक के परिजनों का कहना था कि देवेंद्र सिंह का किसी से कोई विवाद नहीं था। हत्या क्यों की गयी, परिजनों को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में नौतन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सीवान पुलिस के मुताबिक रेगुलर पिस्टल से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।वारदात को अंजाम देने पहुंचे अपराधी शॉर्प शूटर थे। फिलहाल पुलिस परिजनों और गोपालगंज पुलिस के सहयोग से अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

अपराधियों के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस: एसपी

गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि घटना स्थल सीवान है लेकिन हथुआ के एसडीपीओ नरेश कुमार व पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार पूरे घटना की जांच कर अपराधियों के नेटवर्क और उनसे जुड़े सभी तारों को खंगाल रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी ही कांड का खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button