
MADHUBANI:- सूड़ी स्कूल परिसर में इंद्र पूजा की शुरू, मौके पर बोले MLA माधव आनंद, कहा- देवराज इन्द्र वर्षा के देवता,किसानों के लिए जीवनदायिनी
मधुबनी-23 सितंबर। शहर के सूड़ी स्कूल मैदान परिसर में आयोजित इंद्र पूजा समारोह को संबोधित करते हुए नगर विधायक माधव आनंद ने कहा कि भगवान इन्द्र की कृपा हम सब पर बनी रहे। भगवान से कुछ भी मांगा जा सकता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी कृपा हमारे मधुबनी जिले पर हमेशा बनी रहे।
उन्होंने कहा कि मुझे पांच साल के लिए मौका मिला है। समस्याएं तो विरासत में मिली हैं, लेकिन उस विरासत को ढोना नहीं है, उस विरासत को समाप्त करके ही चैन लूंगा। इसका मैं पूरा भरोसा दिलाता हूं। जब ईमानदारी पूर्वक कोई काम करते हैं तो भगवान साथ देते ही हैं। विधायक ने कहा कि यह आयोजन दस दिनों का है। सभी लोग इसका लाभ उठाइए, मेले का भी आनंद लीजिए और भगवान की आरती में शामिल होइए। प्रशासन की तरफ से कोई कठिनाई नहीं होगी।
मेयर अरुण राय ने कहा कि जैसे ही इंद्र पूजा शुरू हुई, वैसे ही बारिश भी शुरू हो गई। यह इंद्र भगवान का आशीर्वाद है। पहले के लोग इंद्र भगवान की पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। अगल-बगल के गांव, घर, समाज और शहर के लोग आकर कमेटी की मदद करते थे, जिससे पूजा काफी कामयाब होती थी। उन्होंने कमेटी से आग्रह किया कि पूजा समाप्ति के बाद भी एक यज्ञ का आयोजन किया जाए, ताकि समुचित बारिश से किसानों की स्थिति सुधरे। पूर्व विधान पार्षद प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि इंद्र भगवान वर्षा के देवता के रूप में किसानों के लिए जीवनदायिनी हैं। किसान आगे बढ़ें, खेती में ऊर्जा बनी रहे और जिले का सम्मान बढ़े, यही हमारी कामना है।
कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र राउत ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष ओम कारक, मेला प्रभारी पिंटू राय, सचिव शम्भू पंजियार ने बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं।मेला प्रभारी पिंटू राय, उपाध्यक्ष प्रदीप कारक, सचिव शम्भू पंजियार, उप सचिव राजेश पंजियार, मेला प्रभारी पिंटू राय, अरूण कारक, बिजली प्रभारी प्रणय प्रभाकर, विनोद कारक, कोषाध्यक्ष राजेश कारक, नवीन कारक, पूजा एवं पंडाल प्रभारी गुड्डू कारक, पवन कारक, जीवछ कारक, श्रवण कारक, दीपू महतो, ललन पंजियार, पप्पू कारक, विष्णू कारक, दीपक कारक, रामनारायण कारक सहित अन्य जुटे हैं।



