
CM से मिलकर बलथर थाने में अनिरूद्ध की हुई मौत घटना की न्यायिक व एसआईटी जांच कराने की मांग करेंगे: पप्पू यादव
बेतिया- 22 मार्च। बलथर थाने की पुलिस कस्टडी में अनिरूद्ध यादव की हुई मौत का मामला गरमा गई। मंगलवार को मृतक के गांव आर्यानगर में जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पीड़ित परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पीङित के घर पप्पू यादव के पहुंचते ही परिजनों ने रो-रोकर घटना की जानकारी देकर न्याय की गुहार लगाई है।इसबीच पीड़ित परिवार को बीस हजार रूपए तत्काल सहयोग राशि दिया।इसके अलावे इस घटना में शहीद हवलदार को पचास हजार व मृत युवक की बेटी की शादी में दो लाख रूपए पार्टी कोष से देने की घोषणा किया। मृतक के दोनों बच्चों की शिक्षा अपने स्तर से दिलाने का भरोसा दिया।वहीं सरकार से मृतक के परिजन को बीस लाख रूपए मुआवजे की राशि देने व परिजन को नौकरी देने की मांग किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर इस घटना की न्यायिक व एसआईटी जांच कराने की मांग करेंगे।पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में हिटलर व तानाशाही सरकार चल रही है।नेता चोरी करें,बलात्कार करें तो ठीक है। वहीं अपनी रक्षा में कोई पत्थर उठा ले तो क्या वह गुनाह है गया। सीसीटीवी के फुटेज के अनुसार ही केस करें।बिना महिला पुलिस के किसी महिला से बदतमीजी करे।पुलवामा में शहीद शिवाजी कुमार की पत्नी को मैके में भद्दी गालियां देना। उसके यहां से पचास हजार रूपये लूट लेना।इस सरकार में यही सभ्य समाज की स्थापना है।कहा कि कौन सीआरपीसी में लिखा है नौ बजे रात के बाद किसी के यहां छापेमारी करने का। इस गांव में तीन दिनों से भोजन नहीं बने है। सभी लोग घर छोड़कर फरार है।वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जमकर कोसा तथा पुलिस वाले भी हमारे ही परिवार के सदस्य है।



