
मधुबनी में NH-27 पर बड़ा हादसा: ट्रक और भैरवस्थान पुलिस गाड़ी में जोरदार टक्कर
मधुबनी – 20 अक्टूबर। मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा के पास NH-27 पर आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में भैरव स्थान थाना के गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार भैरव स्थान थाना की पुलिस गाड़ी किसी काम से जा रही थी, तभी खोपा NH-27 पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पुलिस गाड़ी चला रहे चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालत नाज़ुक देखते हुए उसे बेहतर ईलाज के लिए रेफर किया गया है। जबकि गाड़ी में सवार एक-दो अन्य पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद NH-27 पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही भैरव स्थान थानाध्यक्ष और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ट्रक को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है। इधर घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।



