
मोतिहारी के छात्र तबरेज ने डिजिटल पेंमेंट एप्प मे खोजा बग, कंपनी ने भेजा बुलावा
मोतिहारी- 22 मार्च। जिले के एक इंजीनियरिग छात्र तबरेज ने डिजिटल पेमेंट एप्प मे बग होने का पता कर सबको चौका दिया है। जिले के ढाका प्रखंड के रामजी दूबे टोला गांव निवासी मो. सनाउल्लाह अंसारी के पुत्र तबरेज एनआईटी श्रीनगर के छठे सेमेस्टर मे अध्ययनरत है। तबरेज पिछले तीन महीने तक इस पर शोध करने के बाद दावा किया है कि डिजिटल पेमेंट एप्प मे ऐसा बग है। जिससे डिजिटल पेमेंट एप द्वारा किए गए ऑनलाइन शॉपिंग से कंपनियो को भारी नुकसान हो रहा है। साथ ही उन्होने कंपनी को अगाह किया है कि अगर इसका समाधान जल्द नहीं किया गया तो आगे भी डिजिटल पेमेंट कंपनियों को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा।
उन्होने इसका खुलासा करते हुए कहा है कि इस बग के कारण उन्हे स्वयं 30 हजार रुपये बचत हुई है। इस आशय की जानकारी डिजिटल पेमेंट एप कंपनी को भी दी है।जिसके बाद कंपनी के सुरक्षा विभाग ने उनसे संपर्क कर सबूत पेश करने का आमंत्रण भेजा है। अब वे उक्त कंपनी को इसका सबूत प्रस्तुत करने वाले है।उन्होने कहा कि तीन महीनों से इस पर रिसर्च के बाद गत 16 मार्च को इस खतरनाक बग के बारे मे आश्वस्त होने के बाद डिजिटल कंपनियो को इसकी सूचना दी।सबसे बडी बात यह है कि उन्होने इस बग से बचने का तरीका भी ढुंढ लिया है। जिसे कंपनी को आश्वस्त करने के बाद उन्हे साझा करेगे।तबरेज के इस उपलब्धि पर एनआईटी श्रीनगर के छात्रो और शिक्षको ने उन्हे बधाई दिया है। वही इस सूचना के बाद जिले भर से उनके परिजनो को लोग शुभकामना भेजने लगे है।



