
बिहार
बिहार में रबी फसलों की खेती का लक्ष्य बढ़ाकर 48 लाख हेक्टेयर किया गया
पटना- 12 अक्टूबर। पटना स्थित बामेती सभागार में आयोजित वासंतिक (रबी)महाअभियान-सह-कार्यशाला, 2026 का उद्घाटन माननीय कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा जी ने किया। इस अवसर पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जी उपस्थित थे।
पिछले वर्ष 42 लाख हेक्टेयर में हुई खेती के मुकाबले इस वर्ष 48 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को किसानों तक समय पर गुणवत्तापूर्ण प्रमाणित बीज पहुंचाने, दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ाने, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने तथा कृषि योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही एवं अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



