
नवरात्र पर राजद नेता अमरेन्द्र चौरसिया ने कहा – नवरात्र शक्ति की उपासना, आत्मशुद्धि और नई चेतना का प्रतीक
मधुबनी- 12 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर राजद के वरिष्ठ नेता अमरेन्द्र चौरसिया ने मिथिलावासियों सहित पूरे जिलेवासियों के विकास की कामना की हैं। राजद नेता ने कहा कि नवरात्र शक्ति की उपासना, आत्मशुद्धि और नई चेतना का प्रतीक है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना हमें यह सिखाती है कि अन्याय और अहंकार पर अंततः सत्य और धर्म की ही जीत होती है।
अमरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि इस पावन अवसर पर उन्होंने जगत जननी मां दुर्गा से विशेष प्रार्थना की है। मां आदिशक्ति से कामना करता हूं कि हमारे क्षेत्र का चौमुखी विकास हो। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में हमारा जिला आगे बढ़े। हर खेत तक पानी, हर हाथ को काम और हर चेहरे पर मुस्कान हो।
राजद नेता ने कहा कि मां दुर्गा से उन्होंने सभी लोगों के जीवन में उन्नति की कामना की है। मां भगवती के आशीर्वाद से क्षेत्र के किसान, मजदूर, युवा और माताओं-बहनों के जीवन में खुशहाली आए। युवाओं को रोजगार मिले, किसानों की फसल अच्छी हो और सभी के घर में सुख-समृद्धि का वास हो। मां सभी के कष्टों को दूर कर जीवन में नई ऊर्जा भरें। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व हमें नारी शक्ति के सम्मान और आपसी भाईचारा का संदेश देता है, जिसे हम सभी को अपने आचरण में उतारना चाहिए।



