
MADHUBANI:- ईजरा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, DDC ने सूनी ग्रामीणों की समस्या, कई मामलों के निष्पादन का निर्देश
मधुबनी- 06 अक्टूबर। रहिका प्रखंड के ईजरा पंचायत भवन परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुखिया जाहिदा खातून ने की। शिविर में जिला और प्रखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी एक ही जगह मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और राशन,आवास,पेंशन,जमीन,शौंचालय सहित पंचायत कार्य सहित अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन अधिकारियों को सौंपे।

शिविर में डीडीसी तुषार कुमार, बीडीओ आशुतोष कुमार,पंचायती राज पदाधिकारी अमितेश कुमार, थानाध्यक्ष आनंद कश्यप,बिजली विभाग के जेई सचित कुमार,पीएचईडी के जेई मिन्नतूल्लाह अंसारी,डा. अखलाकूर रहमान,विवम कुमार सहित आपूर्ति व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कई मामलों में मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू की।
उप विकास आयुक्त (डीडीसी) तुषार कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर का मकसद है कि ग्रामीणों को अपनी समस्या के लिए प्रखंड और जिला कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। पंचायत स्तर पर ही सुनवाई और त्वरित समाधान हो।
ग्रामीणों ने कहा कि पहले छोटे-छोटे काम के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब एक ही जगह पर सभी अधिकारी मिल गए। इससे समय और पैसे दोनों की बचत हुई। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया जाहिदा खातून की सराहना की और कहा कि ऐसी सुविधा आज तक नहीं मिली थी। लोगों ने मांग की कि ऐसा शिविर नियमित रूप से लगाया जाए।



