बिहार

दुर्गा पूजा में पुलिस अलर्ट, पंडालों में तैनात होगी डायल-112 और पुलिस दीदी की टीम, 3500 लोगों से भरवाया बांड, 53 असामाजिक तत्वों पर CCA

मधुबनी- 12 अक्टूबर। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा की व्यापक तैयारी की है। जिले के पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों और नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व जिलाधिकारी आनंद शर्मा के साथ विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया था। समाहरणालय में शांति समिति की बैठक कर पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध—
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने ऑर्केस्ट्रा संचालकों को चेतावनी दी कि नाबालिग लड़कियों के शोषण या मानव तस्करी से जुड़ा मामला सामने आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हर पंडाल में विशेष सुरक्षा—
सभी पूजा पंडालों में डायल-112 की टीम, पुलिस दीदी और पुलिस मित्र तैनात रहेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता मिल सके। डायल-112 और पुलिस दीदी के वाहन लगातार गश्त करेंगे। सीसीटीवी, सादे लिबास में तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य माध्यमों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी—
नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। इसको लेकर एसएसबी अधिकारियों के साथ भी चर्चा की गई है।

अपराधी इतिहास वालों पर नजर—
एसएसपी ने बताया कि जिले में 3500 से अधिक आपराधिक इतिहास वाले लोगों से पांच-पांच लाख रुपये के बांड भरवाए गए हैं। 10 डीजे संचालकों से भी बांड लिया गया है। वहीं 53 लोगों के विरुद्ध सीसीए-3 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन ने पूजा समितियों और आम नागरिकों से नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाने की अपील की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!