
MADHUBANI:- एसएसबी की कार्रवाई, 13.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
मधुबनी- 12 अक्टूबर। भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने पिपरौन अंतर्गत सीमा चौकी महादेवपट्टी के जवानों ने 13.80 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ सोनू कुमार झा (24), निवासी उमगाँव को गिरफ्तार किया। एक बाइक जब्त की है।
SSB के विशेष नाका दल ने सीमा स्तंभ संख्या 283 से लगभग 1.5 किमी भारतीय क्षेत्र के अंदर उमगाँव के पास कार्रवाई में तलाशी में उसके पास से 13.80 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद हुई। पदार्थ की जांच ड्रग डिटेक्शन किट और नारकोटिक्स डॉग से भी की गई। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने उक्त पदार्थ जोगिया निवासी राम भरोसे यादव से प्राप्त किया था और उसे बासोपट्टी के सोहपुर निवासी तिरपुरारी को बेचने या पहुंचाने जा रहा था। SSB ने बताया कि इन तथ्यों का सत्यापन संबंधित एजेंसियों द्वारा किया जाएगा।
कमांडेंट, 48वीं वाहिनी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जवान लगातार सतर्क हैं।



