
CJI जस्टिस सूर्यकांत ने INDIA गठबंधन के नेताओं से मिलने से किया इनकार
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने विपक्षी INDIA गठबंधन के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के अनुरोध को ठुकरा दिया है। CJI ने कहा है कि वे जिन मुद्दों को उठाना चाहते हैं, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन (sub-judice) हैं।
CJI ने पत्र का जवाब देते हुए कहा कि कोर्ट किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधिमंडल से प्रशासनिक स्तर पर इस तरह नहीं मिल सकता। न्यायपालिका का काम याचिकाओं पर सुनवाई कर फैसला देना है, इसलिए याचिका दायर करें।
आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए CJI ने कहा कि
मैंने उनका पत्र कल प्राप्त किया और कल रात ही जवाब दिया। मैंने अपनी असमर्थता के कारण पत्र में लिखे हैं। सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं, 24 घंटे खुले हैं। कोई भी आम नागरिक या जनप्रतिनिधि याचिका दायर कर सकता है। हम कानून के अनुसार सुनवाई करेंगे और जिसे राहत मिलनी चाहिए, उसे राहत देंगे।
दरअसल INDIA ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision (SIR) में धांधली के आरोपों को लेकर CJI से मिलने का समय मांगा था। इससे पहले गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी ज्ञापन सौंपा था।
CJI के इनकार के बावजूद INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च जारी रहने की संभावना है।



