
CM सम्राट ने बाढ़ पीड़ितों को दी राहत, हर परिवार को 7 हजार रुपये, किसानों को 14 अक्टूबर तक मिलेगा इनपुट अनुदान
पटना- 12 अक्टूबर। बिहार सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने द्वितीय चरण में 1 लाख 60 हजार 201 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से 112.14 करोड़ की अनुग्रहिक सहायता राशि हस्तांतरित की। प्रत्येक परिवार को 7 हजार की सहायता दी गई।
इससे पहले प्रथम चरण में 8 लाख 77 हजार 190 परिवारों को 614.03 करोड़ की राशि भेजी गई थी।
इस प्रकार अब तक कुल 10 लाख 37 हजार 391 परिवारों के खातों में 726.17 करोड़ की सहायता राशि पहुंचाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो परिवार अब तक सहायता से वंचित रह गए हैं, उन्हें जिलाधिकारी चिह्नित कर तुरंत राहत राशि उपलब्ध कराएं।
साथ ही उन्होंने घोषणा की कि बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान की राशि 14 अक्टूबर को दशहरा से पहले उपलब्ध करा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सरकार ठोस एवं दीर्घकालिक योजना तैयार कर रही है, ताकि भविष्य में प्रभावित क्षेत्रों में क्षति को न्यूनतम किया जा सके।



