
एजुकेशन
बिहार में PhD करने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी, एक हजार महिलाओं को PhD के लिए प्रतिमाह 10,000 फेलोशिप देने की CM सम्राट ने की घोषणा
पटना, 12 अक्टूबर। बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री बालिका PhD फेलोशिप योजना के तहत राज्य की 1,000 छात्राओं को 4 वर्षों तक प्रतिमाह 10,000 की फेलोशिप देने का ऐलान किया है।
इस योजना के तहत एक छात्रा को 4 साल में कुल 4.80 लाख की सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य महिला आयोग के 25वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि बिहार में PhD कर रहे 4,600 लोगों में केवल 600 महिलाएं हैं, इस संख्या को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।
सरकार का मानना है कि आर्थिक कारणों से शोध से वंचित छात्राओं को यह योजना प्रोत्साहित करेगी। इसके साथ ही 2,100 महिलाओं को स्टार्टअप के लिए 50 हजार से 2 लाख तक की सहायता और सुरक्षा के लिए 4,700 टू-व्हीलर वाली ‘पुलिस दीदी – अभया ब्रिगेड’ की भी शुरुआत की गई है।



