
बिहार
MADHUBANI:- नगर निगम के वार्ड 42 में सफाई को लेकर पार्षद ने आयुक्त को लिखा पत्र, अतिरिक्त सफाई मित्र और ठेला की मांग
मधुबनी- 11 अक्टूबर। नगर निगम के वार्ड 42 की पार्षद व सशक्त स्थायी समिति सदस्य प्रभावती देवी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर वार्ड में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। पार्षद ने कहा है कि वार्ड बड़ा होने और जनसंख्या अधिक होने के कारण वर्तमान में कार्यरत सफाई मित्रों से हर क्षेत्र की समुचित साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। रोजाना ज्यादा कचरा निकलता है। वार्ड के कोतवाली चौक पर ही इतनी गंदगी जमा हो जाती है कि उसे साफ करने में 2 से 3 घंटे लग जाते हैं।
दैनिक साफ-सफाई सही ढंग से हो सके, इसके लिए वार्ड 42 में दो अतिरिक्त सफाई मित्र और दो लकड़ी का ठेला की जरूरत है।



