
भारत
बिहार में बाढ़ पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- हर साल त्रासदी, स्थायी समाधान चाहिए
नई दिल्ली- 04 अक्टूबर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में बाढ़ फिर कहर बनकर टूटी है। लाखों लोग प्रभावित हैं, सैकड़ों गांव डूबे हुए हैं। कई लोगों की मौत और लापता होने की खबर है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
उन्होंने कहा कि सबसे दुखद बात यह है कि बिहार में यह संकट नया नहीं है। हर साल बाढ़ आती है, मौतें होती हैं, परिवार उजड़ते हैं और लोग पलायन करते हैं।
राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि BJP की डबल इंजन सरकार बताए कि पिछले 17 साल में इस सालाना त्रासदी से निपटने के लिए क्या किया? जमीन पर क्या बदला? बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं, स्थायी समाधान चाहिए।



