विश्व

यमन में हूती के ठिकानों पर हमला, सऊदी समर्थित सरकारी सेनाओं ने बरपाया कहर

सना (यमन)- 04 अक्टूबर। यमन में सऊदी-समर्थित सरकारी सेनाओं ने हूती नियंत्रित राजधानी सना पर हवाई हमले कर कहर बरपाया है। यमन सरकार समर्थक सेनाओं का कहना है कि उन्होंने ताइज प्रांत के अल-तव्वाही मोर्चे और लाहिज प्रांत के अल-बाहा जिले में हूथी विद्रोहियों के खिलाफ 97 सटीक हमले किए।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल माजिद अब्दुल्ला अल-नुजैली ने बताया कि इन अभियानों में विमानों, ड्रोन, तोपखानों, मिसाइलों और स्नाइपर्स का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि हमले में हूती के 260 लड़ाकों को ढेर कर दिया गया। हूती के सैन्य वाहनों के साथ-साथ परिवहन और आपूर्ति वाहनों को नष्ट या क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

हालांकि कुछ घंटे पहले उन्होंने कहा था कि सरकार-समर्थक सेनाओं ने सना, मिडी, बाकिम, अल-जौफ, मारिब, अल-बैदा, लाहिज और ताइज में हूती विद्रोहियों पर 257 हमले किए। हमलों में कम से कम 700 लड़ाके मारे गए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!