
बिहार
MADHUBANI:- भारतीय चेतना पार्टी की बैठक, नगर निगम के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
मधुबनी, 04 अक्टूबर। भारतीय चेतना पार्टी की बैठक रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मधुबनी शहर में नगर निगम द्वारा पैलेस के समर्थन में बुलाई गई रैली के विरोध में पार्टी आंदोलन करेगी। साथ ही शहर के सभी पार्कों में मूर्तियों की स्थापना की मांग को लेकर नगर निगम और प्रमंडलीय कार्यालय का घेराव एवं प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से इन मांगों का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किया। इस मौके पर सतीश कुमार, विनोद प्रसाद गुप्ता, रविशंकर श्रीवास्तव, राजेश प्रसाद, अनिल कुमार, सुनील साह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



