
डा० शहजाद मंजर तीसरी बार JDU शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
पटना- 03 अक्टूबर। बिहार प्रदेश जद(यू) शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा दरभंगा जिला के केवटी प्रखंड क्षेत्र के पैगंबरपूर निवासी डा० शहजाद मंजर को तीसरी बार जद(यू) शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत किया है।
इधर डा० शहजाद मंजर ने मनोनीत होने पर प्रशंसा जाहिर की है। तथा कहा है कि विश्वास और स्नेह के लिए मैं पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं बिहार के विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार,बिहार सरकार के सचेतक विनय कुमार चौधरी,दरभंगा जिलाध्यक्ष सह विधायक ईश्वर मंडल सहित समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
मैं सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई, इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा,ईमानदारी और मेहनत के साथ निर्वहन करूँगा और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सदैव समर्पित रहूँगा।



