
MADHUBANI:- नगर निगम के पांच वार्डों में सहयोग शिविर में आवास,बिजली,सड़क,पेयजल से जुड़े पड़े 60 आवेदन
मधुबनी- 02 जून। नगर निगम क्षेत्र के कुल 5 वार्डों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सभी शिविर में 60 से अधिक आवेदन पड़े। शिविर में अधिकांश आवेदन बिजली, सड़क, नाला, पेयजल से संबंधित देखा गया। वार्ड 1 में आयोजित शिविर में कुल 13 आवेदन पड़े। जिसमें 5 आवेदन बिजली विभाग से जुड़ा था। एक आवेदन लघु सिंचाई विभाग, शेष आवेदन नागरिक सुविधाओं से जुड़ा था। वार्ड 1 के शिविर में नगर निगम के उप नगर आयुक्त जफर इकबाल, कार्यपालक सहायक सुमित कुमार, रामकेवल पासवान, वार्ड पार्षद सुधीरा देवी सहित अन्य ने हिस्सा लिया। सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
शिविर के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके मोहल्लों में भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, बिजली, सड़क, पेयजल जैसी जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करना है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के अंदर करना है। शिविर के आयोजन से 30 दिनों के भीतर समस्याओं का निपटारा करना सुनिश्चित किया गया है। इससे लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से निजात मिलेगा। वहीं, जनता और प्रशासन के बीच विश्वास तथा संवाद मजबूत होगा।



