
मधुबनी, 28 अक्टूबर। शहर के कीर्तन भवन रोड स्थित प्रांगण में हर साल की तरह इस साल भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा को लेकर श्री श्री 108 चित्रगुप्त पूजा समिति, मधुबनी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले साल भी समिति द्वारा भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-पाठ और सहभोज का आयोजन किया गया था, जिसमें जिले के कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे। इस साल भी पूजा को और अधिक भव्य बनाने की योजना है।
इस साल चित्रगुप्त पूजा 11 नवंबर मनाई जाएगी। कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन कायस्थ समाज कलम-दवात के देवता की आराधना करते है। मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त ही सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। दंत चिकित्सक डा. उमेश श्रीवास्तव के अनुसार, कीर्तन भवन परिसर में भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सुबह कलश स्थापना, कलम-दवात और बही-खातों की पूजा के बाद विधि-विधान से पूजन होगा। प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डा. उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौके पर निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित की तैयारी चल रही है। समिति ने सभी कायस्थ परिवारों और शहरवासियों से पूजा में शामिल होने की अपील की है।



