
क्राइम
हरदोई में सड़क हादसा, महिला की मौत, 3 जख्मी
हरदोई- 10 अप्रैल। शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
कोतवाली शाहाबाद के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र के मुताबिक तेज रफ्तार से शाहजहांपुर की ओर से आ रही कार का संतुलन बिगड़ गया। इससे कार बेकाबू होकर स्थानीय निवासी राधेश्याम की दुकान में जा घुसी। हादसे में राधेश्याम की पत्नी 63 वर्षीय रामकली की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि मुरादाबाद निवासी सैयद हुसैन,नीरज मिश्रा एवं नूर मोहम्मद जख्मी हो गए। तीनों घायलों को शाहाबाद सीएचसी ले जाया गया। जिन्हें गंभीर हालत के मद्देनजर हरदोई जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



