
क्राइम
शिक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,लिखा सुसाइट नोट
कोरबा, 6 दिसम्बर। उरगा थानांतर्गत ग्राम बरपाली में रहने वाले एक शिक्षक ने सोमवार अलसुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शिक्षक ने किन कारणों से आत्महत्या की है, इस बात का पता नहीं चल सका है। शिक्षक की लाश उसके घर पर फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली है।

मृतक का नाम मोहन पराशर है और उसकी उम्र 45 साल है। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइट नोट बरामद किया है, जिसमें उसने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार माना है और कहा है कि मैं जा रहा हूं इस दुनिया से और मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं।



