ताज़ा ख़बरें

भाजपा का मुकदमा जनता की अदालत में है,जिसका परिणााम जल्द आएगाः राजभर

लखनऊ-16 दिसम्बर। भाजपा का मुकदमा जनता की अदालत में फाइनल दौर में है, जिसका परिणाम जल्द ही आएगा। यह बात सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही। गुरुवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पार्टी की प्रदेश स्तरीय सांगठनिक बैठक में राजभर ने 2022 विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए बूथ स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा की। प्रत्येक बूथों पर सुनियोजित सांगठनिक कार्य के लिए प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने के साथ ही प्रगति की मानिटरिंग के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को नियुक्त किया।

उन्होंने कहा कि जनमानस शिक्षा, रोजगार एवं भाईचारा की सरकार बनाने के लिए कमर कस चुकी है। जिसका आगाज़ सुभासपा और सपा गठबंधन हलधरपुर, मऊ की महापंचायत से हो चुका है। प्रदेश की जनता अब किसी भी लालच एवं बहकावे में न आकर सत्ता परिवर्तन का आगाज़ कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुकृत्यों का मुकदमा जनता की अदालत में फाइनल दौर में है जिसका परिणाम जल्द ही सामने आएगा।

राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्य मंत्री डॉ अरविंद राजभर ने कहा कि भाजपा हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की साजिश कर सकती है। इसके लिए हम सबको पूर्ण रूप से तैयार रहना होगा और अपने लोगों को भी जागरूक करना होगा।

अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनिल अर्कवंशी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर, राष्ट्रीय सचिव शक्ति सिंह,राष्ट्रीय संगठन प्रभारी,सालिक यादव,राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी पतिराम राजभर, प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी,दिनेश पासवान,फकरे आलम आदि शामिल हुए। बैठक में कई दलों के नेता सुभासपा में शामिल हुए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button